Khajur Khane Ke Fayade In Hindi | Health Benefits Of Dates खजूर के फायदे

Khajur Khane Ke Fayade In Hindi | Health Benefits Of Dates खजूर के फायदे 

Khajur Khane Ke Fayade In Hindi | Health Benefits Of Dates खजूर के फायदे

खजूर जो कि सर्दियों की मेवा के नाम से जाना जाता है एंव इस मौसम में खजूर का सेवन करने से हमें बहुत से फायदे होते हैं। इसमें विभिन्न प्रकार के पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होता है। जैसेः आयरन एंव फ्लोरिन इसमें पायें जाने वाले प्रमुख तत्व जो प्रचुर मात्रा में मौजूद होते है इसके अलावा खजूर विभिन्न विटामिंस एंव मिनरल्स का बहुत ही अच्छा स्त्रोत होता है। इस पोस्ट में आप जानेंगे खजूर के फायदे।

पहला फायदा :- शक्तिवर्धक 

खजूर एक शक्तिवर्धक मेवा होता है जिसका सेवन करने से आपको कार्य हेतु ऊर्जा मिलती है। क्योंकि इसमें में अच्छी मात्रा में फ्रक्टोज, ग्लूकोज एंव सुक्रोज पाए जाते है। इसलिए मौसम के अनुसार रोजाना चार खजूर दूध में डालकर खाने चाहिए।

दूसरा फायदा :- वजन बढ़ाने योग्य 

यदि आप अपने वजन से संतुष्ट नहीं है तो आपके लिए खजूर का सेवन लिए बहुत ही लाभदायक सिद्ध होगा। क्योंकि इसमें विटामिन, शुगर एंव बहुत से आवश्यक तत्व होते हैं। जिसका सेवन करने से आपका अपना वजन बढ़ा सकते है।

तीसरा फायदा :- हड्डियों होती है मजबूती 

खजूर का रोजाना सेवन करने से आपके शरीर की हड्डियों मजबूत होती है। क्योंकि इसमें मौजूद सेलेनियम, लवण, मैगनीज, कैल्शयिम, एंव कॉपर की प्रचुर मात्रा होती है जिससे आपकी हड्डियों को मजबूत होने लगती है।

चौथा फायदा :- त्वचा को निखारे 

यदि आप उम्र से पहले ही ज्यादा उम्र के लगते है तो डेली खजूर खाना शुरू कर दें। क्योंकि खजूर में त्वचा को सुन्दर बनाने वाले पोषक तत्व होते है। जिनके कारण चेहरे पर उभर के आने वाली महीन रेखाएं समाप्त होने लगती है फलस्वरूप त्वचा पर निखार आने लगता है।

पाँचवा फायदा :- कब्ज से राहत मिलती है 

जिन व्यक्तियों को कब्ज की शिकायत होती है। उन व्यक्तियों के लिए खजूर बहुत ही फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि इसमें फाइबर्स पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। जिसके कारण पाचन क्रिया सही हो जाती है। 
Share on Google Plus

About ravi

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.
    Blogger Comment

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें